जयपुर। नगर निगम उपचुनाव में जारी निर्वाचक नामावली 2025 के वार्ड संख्या 63 हेरिटेज भाग संख्या 7 की मतदाता सूची में लगभग सभी 675 वैध मतदाताओं के नाम हटाने एवं उनके स्थान पर गलत सूची जारी करने की गंभीर लापरवाही से वार्ड संख्या 63 हेरिटेज भाग संख्या 7 के मतदाता में भारी रोष व्याप्त है।
मतदाता सूची में वास्तविक निवासियों के नाम हटाकर अन्य संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों के नाम जोड़े गए। डुप्लीकेट नाम गलत पते एवं अन्य वार्ड के मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए। मतदाताओं की संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया। यदि यह स्थिति जानबूझकर की गई है तो एकदम गंभीर प्रशासनिक चूक एवं अपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।
तत्काल उच्च स्तरीय जांच हो होकर भूमिका की जांच कर उत्तरदायित्व को तय किया जाए एवं वैध मतदाताओं के नाम उन्हें शामिल किए जाएं। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए वार्ड संख्या 63 की भाग संख्या 7 में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिनेश चंद्र स्वामी के परिवार के अलावा पूर्व भाजपा वसुंधरा सरकार में राजस्थान खादी ग्राम उद्योग बोर्ड राजस्थान सरकार के पूर्व सदस्य राजेंद्र वर्मा पवार के परिवार जनों के नाम भी शामिल है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के परिवार के नाम भी सूची में थे जिन्हें हटा दिया गया है। (प्रेसनोट)