जयपुर दूरदर्शन केंद्र में रिटायर्ड कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर लेने की मांग

www.daylife.page 

जयपुर। जयपुर दूरदर्शन केंद्र में रिटायर्ड कर्मचारियों को दूरदर्शन केंद्र में उन द्वारा चाहने पर पुन: अस्थाई (कॉन्टेक्ट) नौकरी पर लेने की मांग की है। यह मांग लेबर प्रोग्रेसिव फैडरेशन के अध्यक्ष ज़ाकिर खान ने की है। 

उन्होंने बताया कि अन्य दूरदर्शन केन्द्रो पर रिटायर्ड कर्मचारियों को उन द्वारा नौकरी चाहने के लिए एप्लाई करने पर वरिसीता के आधार पर उन्हें उचित स्थान पर नौकरी का मौका दिया जाता है जबकि जयपुर में नहीं। 

ज़ाकिर खान ने केंद्रीय दूरदर्शन मंत्री एवं सचिव से मांग की है कि वे इस ओर हस्तक्षेप कर रिटायर्ड लोगों के भले के लिया उन्हें पुन : नौकरी पर लेने के आदेश जयपुर दूरदर्शन को भी प्रदान करे।