आतंकवादियों का खर्चा

www.daylife.page 

बालासाहेब ठाकरे का कहना था कि आतंकवादियों पर किसी भी तरह की कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी। कोई मुकदमा भी नहीं किया जाएगा ।  देखते ही सीधे गोली मार दी जाएगी। लेकिन हमारे देश की कानून व्यवस्था आतंकवादियों को लंबे समय तक जेल में रखकर उनकी खातिरदारी करती है।

अफजल गुरु और अजमल कसाब जैसे आतंकवादियों को जेल की जिस स्पेशल सेल में रखा गया था वह करोड़ों रुपए की थी। उनकी पसंद का खाना खिलाया जाता  था। 26/ 11 का मास्टरमाइंड राणा का अभी तक कोई भी फैसला नहीं हुआ। कई आतंकवादी भारतीय जेलों में बंद है। सरकार उनकी सुरक्षा और खाने-पीने पर करोड़ों की राशि व्यय करती हैं। इन्हे स्पेशल सेल में रखा जाता है। ठाकरे साहब की तरह से सीधी गोली नहीं मार सकते है तो कोई बात नहीं पर सरकार क्यों नहीं इनको जल्द से जल्द सजा सुनाकर फांसी दे देती हैं। व्यर्थ में क्यों समय और धन बर्बाद किया जाता है। (लेखिका का अपना अध्ययन एवं अपने विचार है)

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)