भीषण त्रासदी

www.daylife.page 

अहमदाबाद विमान  हादसे में कई लोग मारे जा चुके हैं यह बहुत दुखद हादसा है। बोइंग कम्पनी ने हादसे में मारे गए परिजनों के परिवारों को एक करोड़ की राशि का मुआवजा देना तय किया है। क्या मुआवजे की राशि से मृतक परिजन वापस आ जाएंगे? हर बार यही होता है किसी भी क्षेत्र में दुर्घटना होने पर तत्काल मुआवजा राशि घोषित कर दी जाती है और अपने कर्तव्य कि इति श्री समझ ली जाती है। 

इस हादसे ने पूरी दुनिया पर असर डाला है बोइंग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं। विमानतंत्र के सिस्टम की लापरवाही सामने आती है उनकी व्यवस्थाएं अपडेट नहीं थी। कई एयरपोर्ट ऐसे हैं जो बोइंग विमान का भार उठाने में सक्षम नहीं है। बोइंग एयरलाइंस निजी है, एयरपोर्ट, प्रशासन कर्मचारी सब कुछ निजी है तो प्रशासनिक लापरवाही क्यों? दुर्घटना की वास्तविक जानकारी ब्लैक बॉक्स की जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगी। ऐसा बॉक्स है जिसमें सारी सूचनाए अपडेट रहती है। हर हादसे के बाद प्रशासन की नींद उड़ती है। थोड़े दिन बाद सब कुछ भुला दिया जाता है। 

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।