हिंदू राजा महाराजाओं की शौर्य गाथाएं

www.daylife.page 

मुगल शासक अकबर, हुमायूं, बाबर, शाहजहां, औरंगज़ेब आदि को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाता है। इस मातृभूमि में अनेक हिंदू राजा महाराजाओं ने अपनी वीरता से मुगलों को हराया था। कई तो युद्ध में लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए थे। छत्रपति शिवाजी, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, राजा भोज, पृथ्वीराज चौहान, राजा सूरजमल राव, बाजीराव पेशवा, संभाजी महाराज ऐसे अनेक राजा महाराजाओं की वीर गाथाओ को रानी लक्ष्मीबाई झांसी की तरह अनेक क्षत्राणियों ने भी रणभूमि में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। चित्तौड़गढ़ की रानियों ने मुगल आक्रांताओं के समक्ष आत्मसमर्पण करने की बजाय जौहर किया। 

रानी पद्मिनी ने 16000 रानियों के साथ, रानी कर्णावती ने 13000 रानियां के साथ, सेनापति जयमल की पत्नी फूल कंवर ने 7000 महिलाओं के साथ जौहर किया। ऐसे अनेक शुरवीरों की गाथाएं पाठयक्रम में क्यों नहीं पढ़ाई जाती हैं। 

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़।