शपथ ग्रहण करते ही ट्रंप ने घोषणा की वह शीघ्र ही सभी देशों के अवैध प्रवासियों को वापस भेजेंगे। बुधवार दिनांक 5 फरवरी को भारतीय अवैध प्रवासियों को अमृतसर पहुंचा दिया। यह अलग-अलग राज्यों के प्रवासी हैं। 104 भारतीय थे जो डम्प रूट से बिना वीजा के अवैध रूप से घुस गए थे। डम्प रूट एक ऐसा रास्ता है जिसके जरिए बिना वीजा के अवैध रूप से विदेश में प्रवेश किया जा सकता है अब 487 अवैध प्रवासियों को और भेजेगा। जिस अमानवीय व्यवहार से प्रताड़ित कर भारत लाया गया वह बेहद दुखद व शर्मनाक है।
हमारे देश में आजादी के बाद से अभी तक रोहिंग्या, बांग्लादेशी आदि कई देशों के अवैध प्रवासी हैं। पर सरकार की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। केंद्र सरकार अवैध प्रवासियों को वापस अपने देश भेजें।
लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।