दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में कई दिनों से वांछित एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया की 21 फरवरी को एक महिला ने परिवादिया ने जरिये इस्तगासा मामला दर्ज करवाया कि अभियुक्त राजेश कुमार गुर्जर पिछले कई महिनों से उस पर बुरी नजर रखता था। जिसने कई बार  उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर कई दिनो से फरार चल रहे आरोपी पापडा की ढाणी प्रतापपुरा निवासी राजेश कुमार गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।