एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधारोपण

जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के आहान पर भाजपा किसान मोर्चा  एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर जिला कार्यकारणी सदस्य महिपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। 

सम्पूर्णानंद शर्मा ने  कहा कि बदलती हुई जलवायु को रोकने के लिए आने वाली पीढियों को विरासत में हमे पेड़ लगाना चाहिए। इस अवसर सम्पूर्णानंद शर्मा, महेश मित्तल, मनीष आत्रेय, कृष्ण कुमार, अजय खटुमरिया, अभिषेक अरविंद आदि मौजूद रहे।