पुलिस थाना मनोहरपुर ने 2 वारन्टीयों को किया गिरफ्तार
जाफर लोहानी 

www.daylife.page  

मनोहरपुर (जयपुर)। जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनू कुमार सिंह IPS ने आज जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर अनिल कुमार टांक IPS द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हरिप्रसाद सोमानी RPS, वृत्ताधिकारी शाहपुरा उमेश कुमार निठारवाल RPS के निकटतम सुपरविजन में राजेन्द्र कुमार पु.नि. थानाधिकारी मनोहरपुर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये 02 गिरफ्तारी वारन्टियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण व कार्यवाही     

जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनोहरपुर द्वारा आज गिरफ्तार वारन्टी गिरधारी यादव पुत्र देवू यादव उम्र 48 साल निवासी रुण्डल थाना चन्दवाजी जिला जयपुर 2. ज्ञानवीर यादव पुत्र जगदीश प्रसाद उम 36 साल निवासी उदावाला थाना मनोहरपुर जिला जयपुर को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है।

गिरफ्तार वारन्टी : गिरधारी यादव पुत्र देवू यादव उम्र 48 साल निवासी रुण्डल थाना चन्दवाजी, जिला जयपुर। ज्ञानवीर यादव पुत्र जगदीश प्रसाद उम 36 साल निवासी उदावाला थाना मनोहरपुर जिला जयपुर। 

पुलिस टीम विवरणः राजेन्द्र कुमार पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण, कश्मीर सिंह सउनि पुलिस थाना मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण, नीरज कानि 2369 पुलिस थाना मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण एवं श्रीमती ममता मकानि।