फाउंडेशन द्वारा छिछास पार्क में लगाए पौधे
जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस पे सामाजिक कार्य में अग्रणीय संस्था मदद फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण प्रेमी अजीत सिंह द्वारा संचालित छिछास पार्क में पौधे लगाए गए। संस्था एडमिन गणपत सिंह के अनुसार केवल पौधे लगाकर उन्हें छोड़ देना गलत है उनकी उचित देखभाल भी जरूरी है भाई अजीत सिंह लगातार पौधे लगाकर उनकी देखभाल करते है इसलिए हमने ये पौधे उन्हीं के पार्क में लगवाए है । पर्यावरण प्रेमी अजीत सिंह ने बताया की दो साल पहले संस्था द्वारा उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस पे सम्मानित भी किया था। संस्था का उनको हमेशा सपोर्ट रहता है।

 पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। मनुष्य और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। इसलिए आप सभी से निवेदन है अभी जो 3 महीने चलेंगे आज से उसके अनुरूप आप सभी को अपनी श्रद्धा के हिसाब से दो चार पांच पेड़ जरूर लगाए ताकि हम सभी का उसे धरती माता का बैलेंस बना रहे। इस में यथार्थ वेलफेयर के सदस्य सुरेंद्र सिंह किशन सिंह प्रभु सिंह भवानी सिंह नरेश कुमार अरविंद कुमावत संदीप कुमार उपस्थित रहे।