वेलफेयर पार्टी के पदाधिकारियों का हुआ विस्तार

www.daylife.page              

जयपुर। वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इण्डिया, राजस्थान की प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष वकार अहमद खान की अध्यक्षता में गंगापुर सिटी होटल हयात में आयोजित हुई जिसमें कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा दी गई रार पर प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों का चयन किया जिसमें सेफुल्लाह खान, नासिरा जुबैरी, अबसार अहमद खान और एल एन योगी को प्रदेश उपाध्यक्ष, हसीन अहमद को प्रदेश महासचिव, रहीश अहमद को प्रदेश कोषाध्यक्ष, गजाला परवीन को प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा), अंजना फिलिप्स, ज़ाकिर हुसैन, मेमुना नर्गिस को प्रदेश सचिव, अरशद अली को प्रदेश संगठन सचिव, शोएब खेलदार, अरविंद भाटी, एम हनीफ जोहरी और अदील अहमद को संयुक्त सचिव और एडवोकेट अतीक़ बेलिम को विधिक सलाहकार पद दिए गए। 

चुनाव के बाद आगामी निकाय चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी से हर जिले में पार्टी के प्रतिनिधियों को चुनाव में उतारने का फैसला लिया गया। बिना सत्ता के वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को लागू नहीं किया जा सकता। यह जानकारी जिला अध्यक्ष जयपुर वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया फिरोजुद्दीन ने प्रेस नोट में दी।