सुंदर सिंह भंडारी राष्ट्र प्रेम व सर्वस्व त्याग की मूर्ति थे : सिंह

जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा शहर के एक निजी गार्डन में नवनिर्वाचित भाजपा के सांसद राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा की अध्यक्षता व पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल एवं विधायक भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव के विशिष्ट आतिथ्य में जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी व पुष्पांजलि सभा का आयोजन हुआ।

 इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी राष्ट्र प्रेम एवं जनहित में सर्वस्व समर्पण करने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें उनके जीवन काल में उनको साक्षात विचारों को सुनने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि आज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व भाजपा के विकास के लिए जातिवाद का विध्वंस करना होगा। सभी को मिलकर जयपुर ग्रामीण, प्रदेश व राष्ट्र के नव निर्माण के लिए भाजपा को मजबूत करना होगा। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने सुंदर सिंह भंडारी के जीवन संघर्ष की जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा के निर्माण तक उनके योगदान की अहम भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही। 

पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल ने कहा कि व्यक्ति जहां कहीं भी जिस दल में भी रहे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। तभी राजनीतिक दल आगे बढ़ता है। आज सुंदर सिंह भंडारी जैसे त्याग महापुरुषों की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। शाहपुरा विधायक प्रत्याशी रहे उपेन यादव ने शाहपुरा के चहुमुखी विकास में राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा अनूठा योगदान देने की बात कही। 

कार्यक्रम का संचालन कैलाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री बृजेश सोनी, संयोजक किरण शर्मा व जिला महामंत्री गोपाल शर्मा ने सांसद सहित विशिष्ट अतिथि रहे ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह चौधरी, पूर्व प्रधान मंजू सैनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष रजनी पारीक, शाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष बंशीधर सैनी, कोटपूतली के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर, शाहपुरा शहर मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीएस बेनीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्तार खान व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार मल यादव का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला सहसंयोजक कल्याण बक्श गुर्जर, मंडल अध्यक्ष शाहपुरा देहात मोहनलाल गुर्जर, अमरसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पूर्व जिला पार्षद पूरणमल बेनीवाल, आनंद मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य विक्रम कसाना, पार्षद मालीराम सैनी, राधेश्याम सैनी, फूलचंद बड़बड़वाल, रविश खटाणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद थे।