जाफर लोहानी
www.daylife.page
मनोहरपुर (जयपुर)। चांद की 10,11 व 12 तारीख तक मनाया जाने वाला 3 दिवसीय ईद उल जुहा के त्योहार के बारे मे अक्सा मस्जिद के पेश ईमाम जनाब कारी शेर खान साहब से पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह पर्व मुख्य रूप से हजरत इब्राहिम अलेहिसलाम ने अपने बेटे हजरत इस्माइल अलेहिसलाम की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है इस पर्व को बलिदान का प्रतिक माना जाता है।
उल्लेखनीय है कि खुदा ने हजरत इब्राहिम अलेहिसलाम से कुर्बानी करने का हुकम दिया था इस पर जब हजरत इस्माइल अलेहिसलाम की कुर्बानी दी गई तो चमत्कार ये था कि हजरत इस्माइल अलेहिसलाम अलग खड़े है जबकि उनकी जगह पर बकरा (दुंभा) कटा हुआ पड़ा था।