अशोका पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी का सम्मान समारोह आयोजित
जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर कस्बे के रामदास कॉलोनी स्थित अशोका सीनियर सैकण्डरी स्कूल में माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 

जिसमें राज्य स्तर पर मैरिट में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन कटारिया ने 99.17% अंक, साहिल चौधरी ने 96.83%, जया शर्मा ने 95.33%, गौरव मिततल ने 94%, सीताराम प्रजापत ने 93.33%, नवीन शर्मा ने 93.17%, राधिका शर्मा ने कोमल कटारिया ने 92.33%, विदुषी शर्मा ने 91.50%, यश पारीक ने 92.50%, 90.17% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का राज्य स्तर पर नाम रोशन करने पर सम्मान किया गया।     

इस अवसर विद्यालय निदेशक आलोक जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन एवं शिक्षण में निरन्तरा रख कर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होने इस सफलता का श्रेय संस्थापक प. मोतीलाल जी जोशी की प्रेरणा, विद्यालय परिवार के सदस्यों के समर्पण एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम को दिया।

ज्ञातव्य है कि विद्यालय के 03 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक अंक तथा 10 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। इसी कम मे कक्षा 8 बोर्ड में 24 विद्यार्थियों ने A ग्रेड अर्जित कर परिक्षेत्र का सर्वाधिक परिणाम दिया है।

मनोज जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को रटने के स्थान पर पाठ्यक्रम को समझना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षको का भी सम्मान किया गया। मंजु शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षा में उपस्थित रहने का महत्व समझाया।                       

कार्यक्रम में संजय शर्मा, ममता शर्मा, हिमांशु जोशी, अभय मुदगल, भवानी सिंह, आदित्य देव, जितेन्द्र टेलर, दिनेश रितु शर्मा, नीलम शर्मा, गिरधारी पायला, रोहिताश शर्मा, विक्रम सिंह उपस्थित थे।