अरावली की पहाड़ियों में 101 पौधे लगाकर किया पौधारोपण का शुभारंभ

जाफर लोहानी

www.daylife.page                                         

मनोहरपुर (जयपुर)। मामटोरी गांव में रविवार को कुंडा धाम के महंत प्रहलाद दास महाराज के सानिध्य में अरावली की पहाड़ियों में 101 पौधे लगाकर पौधारोपण का संकल्प लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पौधे लगाकर बड़े होने तक पौधों का संरक्षण करने का संकल्प भी लिया। 

महंत प्रहलाद दास महाराज ने कहा कि प्राचीन समय में पौधारोपण व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा था। पौधारोपण के प्रति लोगों की कम होती मानसिकता के चलते ग्रामीण क्षेत्र में भी पेड़ पौधे कम होते जा रहे हैं।

महाराज ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर पौधारोपण करने की अपील की। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान बनवारी दास जी महराज सरपंच मामटोरी उपेंद्र कुमार, शिवसिंहपुरा विनोद वर्मा, गोपीराम, मोहनलाल सामोता, ठेकेदार  मुकेश यादव,  महेंद्र घोसलिया, डा राकेश वर्मा, रविन्द्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुशील गढवाल, कानाराम बोबास्या , रामचंद्र गुर्जर, मक्खन लाल गढवाल, राजेश गढवाल, मंगल राठी,  कृषि पर्यवेक्षक जितेंद्र गठाला, दीपक प्रजापत, लक्ष्मण प्रजापत, जितेंद्र शेखावत , विनय, ग्राम विकास अधिकारी विजय घोसल्या, अध्यक्ष राहुल चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।