अखिल समाज सेवा दल ने कन्यादान कर किया सराहनीय कार्य

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। श्री राम-जानकी सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में अखिल समाज सेवा दल ट्रस्ट जयपुर ने गुरुवार को सम्पूर्ण भारत में कार्यरत भारत सरकार से मान्यता प्राप्त स्वयं सेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने कन्या दान किया।

जयपुर में संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक, महासचिव, विनोद कुमार नायक ने पिता बिहिन कन्या का अपने करकमलों से कन्या का कन्यादान किया और वर वधू को सुभ मंगल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद के साथ सुभकामनाएं दी है।

मुख्य रूप से पदाधिकारी और सदस्यों में व्यवस्थापक एवं मार्गदर्शन ओम भाटी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, वरिष्ठ समाज सेविका शांति भाटी, विवेक सिंह सदस्य, उपेंद्र सिंह राजपूत, सदस्य, सुनील जैन सदस्य, सैकड़ों की संख्या में गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

इस विवाह कार्यक्रम में अखिल समाज सेवा दल के संस्थापक एवं अध्यक्ष और महासचिव ने कन्यादान कर सराहनीय कार्य किया है। जिसमे संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक, महासचिव विनोद कुमार नायक को सभी राष्ट्रीय सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा अखिल समाज सेवा दल में ऐसे कार्य होने चाहिए जिस से सर्व समाज में जागरूकता आए। 

जिसमें मुख्य रूप से संरक्षक राजेंद्र कुमार नायक, सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी जयपुर राजस्थान, मध्य प्रदेश रीवा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, कर्नाटक बेंगलुरु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रेणुका जैन, राष्ट्रीय सलाहकार भरत भाई संघवी, कर्नाटक हुबली राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बगदराज जैन, राष्ट्रीय,मुख्य सलाहकार झाबुआ यशवंत भंडारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झाबुआ शांति वसुनिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजलि मोहनिया झाबुआ, राष्ट्रीय प्रवक्ता मध्य प्रदेश इंदौर एडवोकेट पवन नरवरिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश इंदौर शीतल ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश इंदौर कृष्णा जोशी,राष्ट्रीय सलाहकार प्रोफेसर अरुण सराफ, मध्य प्रदेश इंदौर राष्ट्रीय विधि सलाहकार मनोज नायक, मध्य प्रदेश प्रभारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी, मध्य प्रदेश इंदौर दीपक गोडानी सदस्य के अलावा भारत के सभी प्रांतों से मुख्य सदस्यों ने बधाई दी।