कन्या सदाचार स्कूल में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कन्या सदाचार उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं सदाचार पब्लिक स्कूल बनीपार्क में अध्यक्ष रूपाली राव, सचिव रवि कश्यप के निर्देशन में पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधे गए। विद्यालय प्रधानाचार्य उषा शर्मा ने बताया कि तपती गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने संस्था सेवा अभियान जारी है। इस अभियान को आगे बढ़ते हुए विद्यालय परिसर में पेड़ों पर परिंडे बांधे। 

सूचना मंत्री सुनील जैन ने कहा कि विद्यालय परिसर पार्क में दिनभर विभिन्न पक्षियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में संस्था को यंहा परिंडे लगाने की जरूरत है महसूस होने पर पेड़ों पर परिंडे बांधे गए तथा बच्चों को नियमित रूप से परिंडे दाना पानी भरने की जिम्मेदारी भी दी गई। आसपास के बच्चों को संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष आशा झालानी शंकर सिंह सिसोदिया मन भर विजय नितिन जैन संजय सिंह समस्त स्टाफ गण मौजूद रहे।