सेवा संकल्प के साथ मारुति सखी मंडल का मासिक कीर्तन

जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणीय महिला संस्था मारुति सखी मंडल द्वारा मासिक कीर्तन का आयोजन सदस्य समाजसेवी सरिता खेतान के आवास पे किया गया । संस्था की संस्थापक सनो मोदी ने बताया की इस महिला ग्रुप में 27 महिला सदस्य है। हर महीने जिस सदस्य का नंबर होता है उसके घर सुंदरकांड का पाठ किया जाता है इससे घर में सात्विक ऊर्जा का संचार होता है।

सदस्य सरिता खेतान ने बताया की इस ग्रुप की शुरुआत 15 साल पहले 10 सदस्य से हुई थी आज धीरे धीरे सखी मंडल का परिवार बड़ चुका है इस ग्रुप में सास भी है बहु भी है इस में सभी सदस्यों ने इस बार गर्मी के मौसम में पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया है इस कीर्तन में सदस्य आनंदी सुनीता बंसल सरिता संतोष प्रेम वीना उर्मिला कांता प्रभा खेतान शशि रावत किरण उर्मिला शांति विमला मंजू खेतान नीमा खेतान सावित्री आशा शर्मा साधना सेठी  उपस्थित रहे।