विभिन्न वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया
जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के विभिन्न वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों को पत्रक देकर उन्हें मोदी सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

भाजपा नेता बीएस बेनीवाल एवं उपेंद्र कुमार आत्रेय ने कहा कि भाजपा की नीतियों से हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है। एक बार फिर आम जनता केंद्र में भाजपा की सरकार को चुनेगी। भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक महिपाल सिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि नई तकनीक के सहारे सरकार ने विकास की गंगा बहा रखी है। गांव देहात से लेकर शहरों तक विकास की लहर है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश नाई ने कहा कि गरीबों के कल्याण हेतु कई योजनाएं आज देश में चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। 

महिपाल गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर ब्रजेश सोनी, महेश भारद्वाज, रामवतार हलकारा, पप्पू रामवतार असवाल, गोपाल सैनी, राधेश्याम नोरंगा, कल्याण बक्श गुर्जर, मनीष कुमार आत्रेय, अजय पटवा, मुकेश मित्तल, राधेश्याम मिश्रा, विनोद कुमावत, अरुण सोनी, बनवारी लाल हरितवाल, रमेश गोयल, सहित कई भाजपा कार्येकता मौजूद रहे।