कांग्रेस कमेटी टोंक में भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा से मनाई

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भारत रत्न ,देश के संविधान निर्माता, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा अंबेडकर सर्किल घंटाघर टोंक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा सहित कांग्रेस जनों ने बाबा साहब को याद किया जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि संविधान निर्माता, बाबासाहेब डॉ अंबेडकर स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के आजीवन समर्थक रहे।

उनकी 134 वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पुनः दोहराते हैं। हमें सामूहिक रूप से राष्ट्र के लिए उनके बेहतरीन योगदान - भारत के संविधान को संरक्षित और सुरक्षित रखने का संकल्प ले उन्होने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र में संवैधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय जैसे महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जो युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के साथ-साथ देश के लिए बाबासाहेब से प्रेरित हमारा एक नव संकल्प है। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बेरवा हंसराज फागण सरपंच संघ उपाध्यक्ष, सुनील बंसल,हंसराज गाता जर्रार खान,शिवजी राम मीणा देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा धर्मेंद्र सालोदिया अशोक महावर कमलेश चावला मूलचंद बेरवा सुरेंद्र रेगर मनिंद्र बैरवा मुराद गांधी इरशाद सेवादल, शकील मिया, विनोद बैरवा, राजेश किराड़, विनोद मराठा, सहित बड़ी आमिर फारुख, नजीर हसन  शौकत हुसैन  संख्या में कांग्रेस जनों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया।