सागर अंजली महिला एवं बाल उत्थान संगठन में प्रदेश सचिव नियुक्त


www.daylife.page 

जयपुर। भागचंद सागर की देशहित एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्यकुशलता को देखते हुए अंजली महिला एवं बाल उत्थान संगठन (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा के निर्देशानुसार संगठन के संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते केन्द्रीय एवं प्रदेश संगठन कार्यसमिति की अनुशंसा पर भागचंद सागर को राजस्थान प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया जाता है।

साथ ही सेवाराम कराड़िया को अंजली महिला एवं बाल उत्थान संगठन (ट्रस्ट) में तहसील अध्यक्ष, आमेर नियुक्त किया जाता है। सागर एवं कराड़िया के संगठन में जुड़ने से संगठन (ट्रस्ट) को मजबूती प्रदान होगी, साथ ही संगठन के संवैधानिक अधिकारों में रहकर समाज को उन्नति के शिखर पर पहुंचाएंगे।