मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज यादव को दी जन्मदिवस की बधाई

जाफर लोहानी

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि राज यादव के जन्मदिन के उपलक्ष पर जनता ने जगह-जगह पर उनका केक काटकर जन्मदिन मनाया। 

इस मौके पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि महान हस्तियों ने राज यादव को जन्मदिन की बधाई दी और भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हजारों लोगों ने राज यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इसके साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालू यादव के नेतृत्व में गौशालाओं में गायों को हरा चारा खिलाया गया व अनेक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर राज यादव का स्वागत सत्कार किया गया। 

इस मौके पर महेंद्र कसाना, महेश चंद गुर्जर,मुकेश यादव,जितेंद्र यादव, भाजपा युवा नेता वीर कमल यादव, गोपाल यादव, विक्रम योगी,आसाराम गुर्जर, सूर्यकांत गुर्जर, रुडमल यादव,अशोक सेनी,अनु यादव आदि ने केक काटकर बधाई दी।