भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा के नेतृत्व में जितेंद्र गोठवाल का स्वागत

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री व खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल का खंडार जाते समय भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा के नेतृत्व में टोंक भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी कार्यकर्ता के नाते दी है, उसको कार्यकर्ता के नाते निभाउंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ से लेकर प्रदेश स्तर,राष्ट्रीय स्तर तक बारह महीने तक काम करती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को एक बात कही हैं कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम करना चाहिए। आज हम काम करते हैं इसकी वजह से पूरा का पूरा पैसा जनता को जाता है।राजीव गांधी कहते थे कि कांग्रेस के राज में सिर्फ 15 पैसे ही जनता को जाता है।हमने सरकार बनने के 60 में योजनाओं को लागू किया है। चाहे एआरसीपी हो, सस्ता सिलेंडर हो, किसान सम्मान निधि हो। कांग्रेस के नेताओं कि भाजपा में जाने की होड़ मची हुई है। लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,नमो ऐप्प प्रदेश सह संयोजक विशाल पार्थ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, नीलिमा आमेरा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, किशनगोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर, अनिल शर्मा, नमो गौतम, नंद लाल गुर्जर, उमराव सिंह, उपप्रधान रामकेश मीणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, शंकर विजय, रविन्द्र कुमावत, रामचरण कठमाणा, गुलाब तंवर,शिवराज गोरा, मनीष सिसोदिया, सुरेश काचरिया, चौथमल जाट, हनुमान बैरवा, विक्रम फुलवादिया, दशरथ भाटी, मुकेश गौतम बाबू लाल दाखिया, केदार गुर्जर, भरोस केवट,विनय सिंह ताखर सहित अन्य मौजूद रहे।