यूडी टैक्स वसूली हेतु हेरिटेज निगम के चारों जोनों में हुई कार्रवाई


www.daylife.page 

जयपुर। यूडी टैक्स वसूली हेतु नगर निगम जयपुर हेरीटेज के चारों जोनों में आयुक्त अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार  35 संपत्ति धारकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि हेरिटेज निगम क्षेत्र में कुल 35 संपत्ति धारकों की 84.64 लाख रुपए नगरीय विकास कर की राशि बकाया थी। बार-बार नोटिस देने के बाद भी संपत्ति धारकों द्वारा कार्यालय को कोई सूचना नहीं दी गई। जिसके चलते राजस्व शाखा द्वारा संपत्ति धारकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 35 संपत्तियों को कुर्क किया गया।

जिसमें से दोपहर तक कुछ संपत्ति धारकों के 15.52 लाख रुपए प्राप्त होने पर उन संपत्तियों को कुर्क मुक्त करने के आदेश कार्यालय द्वारा जारी किए गए। सुराणा ने सभी संपत्ति धारकों से अपील  कि है की वे अपना यूडी टैक्स समय से भरकर हेरिटेज निगम द्वारा की जाने वाली कड़ी कार्रवाई से बचें।