24 महिलाओं को साडियाँ व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 हैरिटेज निगम में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम

www.daylife.page 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज मुख्यालय के सभागार भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हैरिटेज निगम महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने 25 साल से अधिक सेवायें देने वाली 24 महिलाओं को साडियाँ वितरित की एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान श्रीमति मुनेश गुर्जर ने मीरा देवी, सरोज, बसंती, कलावती, पूरण, गीता, भौरी, मुन्नी, पूनम, मायादेवी,  लक्ष्मी देवी, मुन्नी, सावित्री देवी, सम्पत देवी,  काली, सुगना, रूकमणी, विधा देवी, सरस्वती, प्रेम, विध्या, गीता, राधा देवी, मुन्नी आदि महिलाओं को सम्मानित किया।

श्रीमति मुनेश गुर्जर ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। इनके बिना नगर निगम को चलाना नामुमकिन हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है तो इन महिलाओं का सम्मान बनता हैं क्योंकि यह वे महिलायें हैं जो जयपुर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देती हैं।

उक्त कार्यक्रम में हैरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त आयुक्त मुख्यालय सुश्री रौनक बैरागी, उपायुक्त कार्मिक नूर मोहम्मद, रजिस्ट्रार श्री विक्रम सिंह, सहायक अभियंता मुख्यालय भरत लाल मीणा आदि निगम के अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद थे।