हेरिटेज निगम ने सेवानिवृत होने वाले 13 कर्मचारियों को सम्मानित किया

www.daylife.page 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरीटेज के सभागार भवन में गुरुवार को मुख्यालय व समस्त जोन में 31 मार्च को सेवानिवृत होने वाले कुल 13 कर्मचारियों को साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अब्दुल रशीद सफाई कर्मचारी, पूरण सफाई कर्मचारी, तारा सफाई कर्मचारी, मुन्नी सफाई कर्मचारी,  मनोज जमादार, मुरारी लाल लोहरा जमादार,  सीताराम सफाई कर्मचारी, मुन्नी सफाई कर्मचारी, राजकुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पूना सफाई कर्मचारी, ओम प्रकाश सफाई कर्मचारी, मुन्नी सफाई कर्मचारी, राजेंद्र प्रसाद खडगावत लिपिक ग्रेड। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त सुश्री रौनक बैरागी, उपायुक्त कार्मिक श्रवण कुमार विश्नोई सहितअन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।