हेरिटेज निगम ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया

समस्त जोन व वार्डों के कुल 10 कर्मचारियों को किया सम्मानित

www.daylife.page 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरीटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने निगम के सभागार भवन में  समस्त जोनों व वार्डों में तैनात कुल 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साफा व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

आयुक्त अभिषेक सुराणा ने अब्दुल रशीद सिविल लाइन जोन, श्रीमती गुलाब सिविल लाइन जोन वार्ड नंबर 46, श्रीमती सुशीला सिविल लाइन जोन वार्ड नंबर 47,  श्रीमती सोहनी बन्बल सिविल लाइन जोन वार्ड नंबर 41, राजू किशनपोल जोन, कैलाश कुमार किशनपोल जोन वार्ड नंबर 56, श्रीमती गीता सिविल लाइन जोन वार्ड नंबर 31 8, श्रीमती सीता देवी किशनपोल जोन वार्ड नंबर 55, मंगल कुमार मुख्यालय, श्रीमती विद्या देवी किशनपोल जोन वार्ड नंबर 70, अब्दुल रशीद किशनपोल जोन वार्ड नंबर 59 आदि कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त मुख्यालय रौनक बैरागी, उपायुक्त स्वास्थ्य नूर मोहम्मद, उपायुक्त मुख्यालय मनीषा यादव, उपायुक्त सतर्कता एस के मेहारानियां, सहायक अभियंता मुख्यालय भरत लाल मीणा, ओएसडी विक्रम सिंह आदि निगम के अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।