उम्र सीमा व शैक्षणिक योग्यता तय करें
राजनीति के स्तर में सुधार के हेतु उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा तय की जाये। भ्रष्टाचार व राजनीति एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। ऊपर से लेकर नीचे तक  भ्रष्टाचार की एक श्रृंखला बनी हुई है, उसमें सुधार किया जाये। किसी भी दागी को चुनाव लड़ने नहीँ दिया जाए। राजनीतिक पार्टियों की आम सभाओं में किसी भी धर्म व जाति को लेकर बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाये। नेता किसी भी अपराधी को राजनीति संरक्षण नहीँ दें। ना ही उनकी प्रशासनिक व्यवस्था में राजनीतिक दखलंदाजी हो। ऐसा कर हम देश की राजनीति में अच्छे एवं कुशल राजनेताओं को ला सकते हैं। लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।