संत निरंकारी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सफल आयोजन

जल अमृत के समान हमें इसकी संभाल करनी है : सतगुरु माता सुदीक्षा

अरशद शाहीन

www.daylife.page 

टोंक। निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत "स्वच्छ जल, स्वच्छ मन" परियोजना का दूसरा चरण टोंक में चतुर्भुज तालाब परिसर की सफ़ाई अभियान के साथ शुरू हुआ।

टोंक ब्रांच के सभी सेवादल व साध संगत के श्रद्धालु भक्त, निरंकारी सत्संग भवन, पाँच बत्ती से सभी निरंकारी सेवादारों ने बाइक रैली के माध्यम से स्वच्छता के लिये जागरूकता संदेश दिया यह बाइक रैली सुभाष बाजार, घंटाघर, होते हुए चतुर्भुज तालाब परिसर पहुंची।

निरंकारी मिशन ब्रान्च टोंक के मुखी रमेश राजोरा व सेवादल संचालक नवल किशोर के सानिध्य में लगभग 100 सेवादार सुबह 7.30 बजे चतुर्भुज तालाब परिसर पहुंचे, जहां तालाब के चारों तरफ फैली हुई गन्दगी की सफ़ाई की। तालाब के किनारे व आस पास पड़ी हुई प्लास्टिक की थैलियां, फ़टे कपड़े, काँच की बोतलों के टुकड़े और भी कई तरह की गंदगियां व कचरे के ढ़ेर को एकत्रित किया, तालाब के चारों तरफ झाड़ू से सफाई की।

11.30 बजे तक कि गयी इस सफ़ाई से एकत्रित हुए कचरे व गन्दगी को तालाब परिसर से उठवाने के लिये वार्ड पार्षद रामदेव गुर्जर जी उपस्थित हुए उन्होंने नगर परिषद से कचरा वेन व ट्रेक्टर ट्रॉलियां मंगवाई। नगर परिषद से एस.आई. कुलदीप जी भी तालाब परिसर पहुँचे जहाँ श्रमदान कर रहे निरंकारी सेवादल की सेवाओं को देखकर उनकी भरपूर प्रशंसा की।

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 1533 से अधिक स्थानों  पर 11 लाख से भी अधिक स्वंयसेवकों के सहयोग से एक साथ विशाल रूप में आयोजित की गई। सेवा समाप्ति के बाद 12 बजे संत निरंकारी मण्डल दिल्ली से आयोजित लाइव यमुना नदी की सफाई अभियान से निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि जल परमात्मा का वरदान है, जल अमृत के समान है हमें इस अमृत की संभाल करनी है। स्वच्छ जल-स्वच्छ मन का संदेश जन-जन तक पहुँचे ताकि गाँव, शहर, देश सभी जगह स्वच्छता हो और हमारा जीवन अच्छा बने।