गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता उपेन यादव ने किया रात्रि प्रवास

किसानों को केंद्र व राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने की कही बात

जाफर खान लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम गोविंदपुरा बासडी में भाजपा नेता उपेन यादव ने किसानों से  संवाद किया।भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गई।

किसानों की समस्या सुनकर 2 समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ' गांव चलो अभियान' के तहत भाजपा नेता उपेन यादव शहीद रोहिताश लांबा के गांव गोविंदपुरा बासडी में रात्रि प्रवास किया।इस दौरान भाजपा नेता ने किसानों से रूबरू होकर संवाद किया। इस दौरान उपेन यादव ने किसानों को केंद्र व राज्य की भाजपा नीत सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी। 

साथ ही उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान उपेन यादव ने किसानों की समस्याएं सुनी और 2 समस्याओं का तुरंत समाधान करवाया। रात्रि प्रवास और संवाद के दौरान किसानों ने उपेन यादव को मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना की बकाया प्रोत्साहन राशि के संबंध में ज्ञापन देकर निस्तारण करवाने की मांग कही। इस पर उपेन यादव ने मौके से ही डेयरी एवम पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत को फोन पर अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा 6 माह की रोकी गई प्रोत्साहन राशि के संबंध में वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल वित्त विभाग में भेजी हुई है। 

शीघ्र ही किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा और उन्हे बकाया राशि का भुगतान करवा दिया जाएगा। साथ ही, गांव की मुख्य सड़क से शहीद रोहिताश लांबा की ढाणी तक करीब 300 मीटर तक सड़क निर्माण करवाने की भी ग्रामीणों ने उपेन यादव से मांग की। इस पर उपेन यादव विभागीय अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सड़क निर्माण स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए जाएंगेl उपेन यादव ने कहा कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करवाने और उनके हितों के लिए राजनीति में आए है। जनता की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है।