जयपुर शहर को आवारा गायों से निजात दिलाने के लिए धरना

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। शहर में आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही आवारा गायों पर नियंत्रण लगाने के लिए भाजपा कार्यक्रताओं ने पूर्व पार्षद विक्रम सिंह तंवर की अगुवाई में निगम पर सांकेतिक धरना दिया। महापौर एवं आयुक्त को दिए ज्ञापन में  तंवर ने लिखा कि पिछले कई दिनो से कागदी वाड़ा मोक्ष धाम के बाहर गायों का जमावड़ा रहने लगा है। गायों के टक्कर मारने से अनेक राहगीर घायल हो चुके हैं।

हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में हर वार्ड हर गली हर चौराहे पर गायों का जमावड़ा है।  एक सप्ताह में सड़कों को पशुओं से निजात नहीं किया गया तो सभी सामाजिक संगठनों को लेकर  बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम का दस्ता जब गाय पकड़ने जाता हैं, तब गो पालकों को कर्मचारी सूचना देते हैं। समाजसेवी मनीष सोनी, विनोद सिंह नेगी, आशीष शर्मा, जेपी शर्मा, कमलेश सोनी आदि उपस्थित थे।