हैरिटेज निगम कर्मचारी बेस्ट एम्पलाॅई आफ द वीक से सम्मानित

www.daylife.page 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज के साप्ताहिक श्रेष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी के प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात फरवरी माह 2024 के द्वितीय सप्ताह में हैरिटेज निगम द्वारा कुल 8 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एम्पलाॅई आॅफ द वीक से सम्मानित किया गया।

हैरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों को अपने कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये आज निगम द्वारा सम्मानित किया गया हैं। ताकि इनका मनोबल बढ़ सके और यह इसी तरह आगे भी पूरी सजगता के साथ कार्य करते रहें।

इस दौरान रामलाल जाट सीवर जैटिंग मशीन वाहन चालक सिविल लाईन जोन, रजनीकांत शर्मा हूपर वाहन चालक किशनपोल जोन, भगवान सहाय बैरवा रात्रिकालीन सफाई कर्मचारी किशनपोल जोन, आकाश गोडिवाल सफाई कर्मचारी आदर्श नगर जोन, सतपाल टोपिया मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हवामहल आमेर जोन, कानाराम मीणा डम्पर, वाहन चालक चैगान गैराज हवामहल आमेर जोन, सुरेश कुमार मीणा केप्सूल वाहन चालक चैगान गैराज हवामहल आमेर जोन, मोबीन खान जे.सी.बी. वाहन चालक हवामहल आमेर जोन आदि कार्मिकों को सम्मानित किया गया।