भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता महावीर जैन का निधन

अरशद शाहीन

www.daylife.page 

टोंक। भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जिलेभर के भाजपा नेताओं सहित सर्व समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। महावीर प्रसाद जैन की दबंगता व ईमानदारी का पूरा राजस्थान लोहा मानता था। महावीर प्रसाद जैन 2 बार मुख्य सचेतक, 4 बार विधायक रहे, जिलाध्यक्ष रहे। जनसंघ के समय के नेता रहे। 1975 में आपातकाल के समय जेल भी गए। 

शोक व्यक्त करने वालो में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराण, जिला प्रभारी मुकेश पारीक, विधायक रामसहाय वर्मा,जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, अजित सिंह मेहता,विजय बैसला, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, शंकर लाल ठाडा, गणेश माहुर,श्यामलाल जैन, सत्यनारायण चौधरी, नरेश बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,चंद्रवीर सिंह, बेनी प्रसाद जैन, प्रधान रामावतार लांगड़ी, सत्यनारायण चन्देल, दिलीप इसरानी, रामनिवास गुर्जर, अंकुर गुप्ता, रतनदीप गुर्जर, नीलिमा आमेरा, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, सजनी चौधरी, रतन चौधरी, खेमराज मीना, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश सिंगोदिया, हंसराज धाकड़, गणपत पहाड़िया, धोलू गुर्जर, किशनगोपाल जाट, राजेश शर्मा, शैलेन्द्र जैन, रामकिशन गुर्जर सहित सभी भाजपा नेताओ ने शोक व्यक्त किया।