टोंक में कांग्रेस का गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी टोंक अध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में गांधी पार्क टोंक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला करना अलोकतांत्रिक है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से असम के मुख्यमंत्री घबराए हुए है लेकिन कांग्रेस जन एवं राहुल गांधी सच्चाई के मार्ग से पीछे हटने वाले नही है।

इस अवसर पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामबिलास चौधरी, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, प्रदेश उपाध्यक्ष संरपच संघ हंसराज फागणा, सुनील बंसल, शिवजीराम मीणा, शैलेन्द्र शर्मा, हंसराज गाता, उप सभापति बजरंग लाल वर्मा, विकास लोदी, नईम अपोलो, सम्पत गुर्जर, फोजूराम मीणा, एड. सी.पी. श्रीवास्तव, शब्बीर अहमद, रामलाल संडीला, पार्षद अल्पयंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष युसुफ इंजिनियर, चन्द्रप्रकाश मेहता, सुरेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया, गणेश गुर्जर जिलाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, अजमल देवपुरा, युसुफ यूनिवर्सल, मणिन्द्र बैरवा, रामदयाल गुणावत, अब्दुल कदीर, नजीर हसन, शबाना बी, अर्जुन लक्षकार, अहसान बाबा, सुरजमल मीणा, इरशाद खान, पार्षद रामदेव गुर्जर, मोहम्मद शकील, वीर प्रताप सिंह, सत्यनारायण रेगर, सुरजमल मीणा, मासूम अली, वहीदुद्दीन, राजा खान, सुरेन्द्र रेगर, भंवर लाल बैरवा, लियाकत अली चन्दलाई, शेलेष गुर्जर, सुरेश गुर्जर, रामलाल बैरवा, गिर्राज सैन, बाबूलाल, मोती लाल बैरवा, अजीमुद्दीन, पार्षद अशरफ गुज, अशोक महावर, मेहमूद शाह, मुमराज राही, इस्माईल, राजेश खटाणा, पार्षद राहुल सैनी, पार्षद मोहम्मद कमर, पार्षद फिरोज नागौरी, ओसाफ खान, आमिर फारूक, शंकर दादिया, आशाराम लाखणा, विनोद राय, हरिकिशन शर्मा, रोनीत जैन, शिवराज जाट, मंडल अध्यक्ष मूलचन्द बैरवा, सत्यनारायण बैरवा, राजेन्द्र कुमार मीणा, नईम घड़ी वाले, निजामुद्दीन, अनीस मास्टर, देवेन्द्र वर्मा, मोहम्मद रईस, शेरू, इस्माईल, अकबर गुलजार आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन सत्याग्रह में भाग लेकर भाजपा के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया।