एम.बी. कृषि महाविद्यालय द्वारा किसान मेले का शैक्षणिक भ्रमण
अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय (21 से 23 जनवरी 2024) किसान मेले के प्रथम दिन एम. बी. कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रदर्शिनी इकाईयों जैसे ड्रोन तकनीक प्रदर्शन, डेयरी फार्म, कृषि की आधुनिक तकनीकियांे के प्रदर्शन, मिट्टी एवं पानी के नमूनों की जाँच, उन्न्त बीज, कीटनाशक, उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शिनी, बैंको द्वारा कृषि ऋणों की जानकारी, कृषि एवं उद्यानिकी सम्बंधी योजनाओं की जानकारी ली। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम चन्द बैरवा (उपमुख्य मंत्री) ने सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश होने के कारण हम किसान के बिना अपने अस्तित्व की कल्पना भी नही कर सकतें और उन्होनें कहा कि कृषि व्यवसाय में 75 प्रतिशत महिलाओं का योगदान है।