ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दया करुणा थीम पर संगठित राजयोग साधना
अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा राजयोग भवन टोंक द्वारा स्वयं की स्थिति श्रेष्ठ बनाने एवं विश्व में शांति के लिए दया करुणा थीम पर संगठित राजयोग साधना का आयोजन किया गया। 

ग़ौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा 18 जनवरी को अव्यक्त हुए थे, इसलिए संस्थान इस पूरे महीने को अव्यक्त मास के रूप में मनाता हैं। इस महीने में देश विदेश के सभी सेवा केंद्रों पर विशेष ध्यान साधना के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इसी के तहत सेवा केंद्र टोंक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में सेवा केंद्र से जुड़े भाई बहिनो ने भाग लिया तथा संगठित योग तपस्या की।

इस मौके पर टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने कहा कि राजयोग की साधना से ही हमारे मन की स्थिति अचल अडोल बनती है। हमारे शुद्ध व पवित्र संकल्पो के प्रकम्पन जव वातावरण में फेलते हैं तो वातावरण सकारात्मक बनता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मनुष्य की मानसिक वृति नकारात्मक बनने से प्राकृतिक के पांचो तत्व भी अशुद्ध हो गए हैं  जिसका परिणाम हम सब दिनों दिन देख रहे हैं। अब हमें राजयोग के अभ्यास से प्राकृति में सुख शांति प्रेम खुशी और पवित्रता के वाइब्रेशन फैलने है। कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने कहा कि स्वयं की वास्तविक पहचान कर अपने मन की तार परमात्मा से जोड़ना ही राजयोग है इसका नियमित अभ्यास हमे आंतरिक गुणों और शक्तियों से भरपूर बनता है। 

उन्होंने सभी को कमेंट्री से राजयोग की गहन अनुभूति करवाई। कार्यक्रम में देवली सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी निर्मल दीदी, टोडारायसिंह सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी,चोथ का बरवाड़ा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बीना दीदी, बनेठा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी,निवाई सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी,सुनीता दीदी,रानोली सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी भी मौजूद रही।