सांभर के देवयानी तीर्थ स्थल पर दिखा दीपावली सा नजारा

शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

सांभरझील। सभी तीर्थ के नानी के नाम से प्रसिद्ध प्रदेश का प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल देवयानी सरोवर पर सांध्यकालीन विभिन्न मंदिरों में आरती में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रभु श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में देवयानी सरोवर के सभी देवी देवताओं के मंदिरों पर भव्य सजावट कर रोशनी से सरोबार किया गया। राम भक्तों की टोलियां ने हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर मां देवयानी की पूजा अर्चना भी की। देवयानी तीर्थ स्थल पर इस ऐतिहासिक नजारे को देखने के लिए भारी तादाद में देर रात तक भक्तों का सैलाब उमड़ा। इससे पहले सांभर व्यापार महासंघ के बैनर तले गोला बाजार में दोपहर को सुंदरकांड और के पाठ में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया तथा सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख धार्मिक कार्यक्रम शारीरिक हुए। 

प्रभु श्रीराम दरबार की जीवंत झांकी की महाआरती  गोवर्धन नाथ मंदिर के महंत व दादू द्वारा के महंत की ओर से की गई। कार्यक्रम के आयोजक व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल व विष्णु कुमार सिंघानिया ने बताया कि इस मौके पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका आदर किया गया। इस मौके पर अनेक पुलिस अधिकारियों व भारी तादाद में लोगों की मौजूदगी रही। अयोध्या में आयोजित प्रभु श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में और संपूर्ण सांभर नगरी राममय नजर आई। इसके पश्चात भाजपा व्यापार मंडल की तरफ से पुरानी धान मंडी रामलीला रंगमंच के पास आकाशीय आतिशबाजी देखने के लिए देर तक लोगों का जमावड़ा रहा।