फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

पीपलू/टोंक।सोहेला ग्राम पंचायत की ढाणी सरदारपुरा में एक व्यक्ति ने खेत पर स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बरौनी थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि ढाणी सरदारपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र लादूराम बेरवा उम्र 55 साल ने अपने खेत पर स्थित पेड़ पर अपनी धोती से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। 

सूचना पर बरौनी थाना पुलिस ने सआदत अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। जानकारी अनुसार मृतक खेती कर अपना जीवन यापन करता था। वहीं मृतक की पत्नी का पूर्व में देहांत हो चुका है। मृतक के दो लड़के द्वारका प्रसाद व अशोक शादीशुदा है जो खेतीहर मजदूर हैं।