कैसा रहेगा आपके राशि अनुसार 2024 का साल : डॉ लता श्रीमाली

वार्षिक राशिफल विक्रम संवत 2081 सन 2024 

लेखिका : डॉ लता श्रीमाली

"कलत्र भाव" (सप्तम भाव पर पाराशर एवं कृष्णमूर्ति पद्धति का तुलनात्मक विवेचन)

के पी एवं वैदिक ज्योतिष विशेषज्ञ, पीएच डी(ज्योतिष) एम ए संस्कृत /ज्योतिष, एल एल बी, विशिष्ट उपाख्य ज्योतिष/वास्तु,संगीत विशारद वायलिन।

D - 669 मालवीय नगर, जयपुर- 302017, मोबाइल नं 8005828928, Visit Website:- https://astrodrlatashrimali.com/

www.daylife.page 

....गतांक से आगे  

मिथुन राशि:

नौकरी एवं व्यवसाय:- बृहस्पति का लाभ भाव से गोचर भ्रमण वर्ष के आरंभ में कार्यस्थल पर मन प्रसन्न रखेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा। राहु के गोचर भ्रमण के कारण कार्यस्थल पर विरोधियों द्वारा नित नए षड्यंत्र करने से मानसिक शांति भंग होगी। विरोधी आपकी प्रत्येक कार्य योजना को विफल करने की कोशिश करेंगे एवं उसमें सफल भी होंगे। म‌ई माह तक व्यवसाय व्यापार की दृष्टि से समय अत्यंत अनुकूल रहेगा। दिन प्रतिदिन की आमदनी में वृद्धि होती रहेगी। नए व्यापार का आरंभ मई माह पश्चात किया जाना अनुकूल नहीं रहेगा। 

आर्थिक स्थिति:- अप्रैल माह पश्चात प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे या भवन निर्माण कार्य में व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने हेतु ऋण लेना पड़ सकता है।शुभ और मांगलिक कार्यों में धन का अत्यधिक व्यय होगा। छोटी दूरी की यात्राएं एवं धार्मिक यात्राओं में धन व्यय होगा।

पारिवारिक जीवन:-इस वर्ष अप्रैल माह तक पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहेगा। मौज शौक में दिन व्यतीत होंगे। संतान संबंधी चिंता का निवारण होगा। अविवाहितों के विवाह में बंधने के योग बनेंगे। पारिवारिक समारोह में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई बहनों से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने के साथ उनके साथ आनंदित क्षणों की प्राप्ति होगी। अप्रैल माह पश्चात जीवन साथी के साथ संबंधों में कटुता आने की संभावना बनेगी।वैचारिक मतभेद बढ़ने से मन खिन्न बना रहेगा। घर के वातावरण में प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संदेह, भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। सुख में कमी महसूस करेंगे। रिश्तेदार शत्रुवत व्यवहार करेंगे।

शिक्षा:-अप्रैल माह तक अध्ययन में एकाग्रता बनी रहेगी।परीक्षा परिणाम अनुकूल प्राप्त होंगे। उच्च अध्ययन के योग बनेंगे। संतान संबंधी शिक्षा की चिंता का निवारण होगा। अप्रैल माह पश्चात शिक्षा की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं रहेगा। अध्ययन में व्यवधान पैदा होंगे।

प्रेम संबंध:-मार्च,अप्रैल माह प्रेम संबंधों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। बाकी समय उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। साथी से मतभेद मनमुटाव चलते रहेंगे।

स्वास्थ्य:-वाहन चलाते समय सावधानी रखना हितकर होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्य की अधिकता के कारण थकान एवं शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। दीर्घकालिक रोगों से पीड़ित रहेंगे। खानपान में सावधानी रखना हितकर होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा।

उपाय:-बुधवार को किसी भी जानवर या पक्षी को सप्त धान के आटे की रोटी बनाकर खिलाएं।

कर्क राशि

नौकरी एवं व्यवसाय:-अप्रैल माह तक कार्यस्थल पर शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन विफल रहेंगे। सफलता आपको प्राप्त होगी। दशम भाव से भाग्येश बृहस्पति का गोचर भ्रमण आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। इस वर्ष आप कोई नया उच्च पद या नयी जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं।अप्रैल माह पश्चात बृहस्पति का लाभ स्थान से गोचर भ्रमण भाग्य में अत्यंत वृद्धि कर प्रत्येक कार्य में लाभ प्रदान कराएगा तथा पराक्रम में अत्यधिक वृद्धि कराने से मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण व्यक्ति माने जाने के साथ ही प्रत्येक कार्य सुगमता एवं भाग्य से होते हुए प्रतीत होंगे। सब कुछ होते हुए भी शनि की दशम भाव पर दृष्टि कोई ना कोई शत्रु बाधा उत्पन्न करती रहेगी। मार्च, जून एवं नवंबर माह में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। नया व्यापार आरंभ करना भी इस वर्ष लाभदायक सिद्ध होगा।

आर्थिक स्थिति:-इस वर्ष आर्थिक रूप से आप अत्यंत समृद्ध एवं भाग्यशाली महसूस करेंगे।धन भाव पर भाग्येश बृहस्पति की दृष्टि भाग्य से धन प्राप्ति की और इंगित करती है। संचित धन में वृद्धि होगी। बैंक बैलेंस भरा हुआ रहेगा। व्यय कम एवं धन की प्राप्ति अधिक होगी। आय के अनेक स्रोतों से धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति या नयी नौकरी प्राप्त होने से आय में वृद्धि भी होगी।

पारिवारिक जीवन:-सप्तमेश शनि का अष्टम भाव से गोचर भ्रमण के कारण जीवनसाथी से व्यर्थ के विवाद से मानसिक अशांति महसूस करेंगे। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद बने रहने से दूर रहने के योग बनेंगे। घर के बजाय घर से बाहर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी की वाणी में कटुता के कारण घर में कलहपूर्ण वातावरण बना रहेगा। अप्रैल माह पश्चात घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में भी परिवर्तन आएगा। अविवाहितों के वैवाहिक जीवन में बंधने के योग बनेंगे। घर में शुभ मांगलिक कार्य होने से प्रसन्नतापूर्ण उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। मित्र प्रत्येक कार्य में आपका सहयोग करेंगे एवं मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। नए वाहन या भूमि क्रय के योग बनेंगे लेकिन वाहन चलाने में सावधानी रखना उचित होगा।

शिक्षा:-अप्रैल माह से पूर्व शैक्षणिक कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न होंगी।म‌ई‌ माह पश्चात शिक्षा के लिए अत्यंत अनुकूल समय रहेगा। उच्च अध्ययन के योग बनेंगे।अध्ययन में एकाग्रचित्तता बनी रहेगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। विदेश में उच्च अध्ययन के लिए भी जाने के योग बन सकते हैं। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता का निवारण होगा। मनोवांछित संस्थान में प्रवेश भी संभव होगा।

प्रेम संबंध:-शनि,बृहस्पति एवं राहु की पंचम भाव पर दृष्टि प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल देने वाली है। परस्पर प्रेम भी अत्यधिक रहेगा। किंतु अनावश्यक संदेह,वहम के कारण प्रेम संबंधों में परस्पर झगड़े के पश्चात पुनः सुलह होने के योग बनते रहेंगे। मई माह पश्चात वैवाहिक बंधन में बंधने के योग भी बन सकते हैं।

स्वास्थ्य:-एलर्जी, जुकाम संक्रमण से बार बार पीड़ित रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना बनी रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अनुकूल नहीं रहेगा। पेट संबंधी परेशानी चलती रहेगी। अतः खान-पान में सावधानी रखना हितकर होगा। गले संबंधी रोग भी उत्पन्न होंगे।

उपाय:- माता के पैर छूकर,आशीर्वाद लेकर शिव जी के काले तिल मिश्रित दूध एवं जल से सोमवार को अभिषेक करें। शेष अगले अंक में जारी....

(लेखिका का अपना अध्ययन एवं अपने विचार है)