कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। एम.बी. कृषि महाविद्यालय के विधार्थियों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के दौरान भारतीय खाद्य निगम, निवाई व राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा का भ्रमण किया। सहायक ग्रेड मनीष जिंदल ने छात्रों को बताया कि भारतीय खाद्य निगम कैसे कार्य करता है, तथा कैसे आम नागरिक तक खाद्य की आपूर्ति होती है। गुणवता निरीक्षक अरविन्द कुमावत ने छात्रों को खाद्य भण्डारण व कीटों से संरक्षण के बारे में बताया। डॉ. राजेन्द्र सिंह चौधरी सहायक आचार्य ने भारतीय खाद्य निगम, निवाई के मैनेजर डिपोट सुरेन्द्र कुमार मीणा व सभी कर्मचारियों को गुणवतापूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इसके बाद विधार्थियों द्वारा राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा का भ्रमण किया। सहायक आचार्य डॉ. बीरबल बैरवा ने सफेद लट से होने वाली फसलों की क्षति एंव समन्वित नाषी कीट प्रबंधन के महत्व व उद्देष्यों के बारें में जानकारी दी। डॉ.बी.एल. फगोडिया ने ट्राइकोडर्मा की उपयोगिता तथा समन्वित कृषि प्रणाली के बारें में बताया। डॉ. ओपी मीणा आचार्य ने कृषि प्रोद्यौगिकी सूचना केन्द्र संग्रहालय का भ्रमण करवाया तथा विभिन्न फसलों की अधिक पैदावार देने वाली किस्मों के बारें में जानकारी दी। डॉ. अमित कुमार ने राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा के निदेशक व सभी कर्मचारीयो को गुणवतापूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।