पथ प्रदर्शनी के माध्यम से बताया मनुष्य जीवन का महत्व
अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। मांडव ऋषि की तपोभूमि लघु पुष्कर (मांडकला) पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा जीवन चरित्र निर्माण आध्यात्मिक पथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्री धरणीधर मंदिर के महंत पंडित शंकर लाल शास्त्री जी के द्वारा करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा दिया गया ज्ञान मानव जीवन को हम सबको परमात्मा शिव से जोड़ता है।

इस दौरान श्रद्धालुओं को चित्रों के माध्यम से स्वयं व परमपिता परमात्मा की पहचान दी गई। जीवन की सच्ची यात्रा करना सिखाया। मनुष्य जीवन की कहानी बताकर जीवन के श्रेष्ठ लक्ष्य की प्राप्ति करने का मार्ग बताया।

इस मौके पर उपस्थित बनेठा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने कहा पानी से स्नान करने से हमारे शरीर का शुद्धिकरण होता है परंतु ज्ञान अमृत के स्नान से आत्मा का शुद्धिकरण होता है जिससे हमारे मन का भटकाव समाप्त हो जाता है और सकारात्मक शक्तियां जागृत हो जाती है। हम इन शक्तियों से मन की हर समस्या का समाधान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सब एक परमपिता परमात्मा की संतान है यह भावना हम सबको एकता के सूत्र में बांधती है। ब्रह्माकुमारीज के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के जिला संयोजक बी के प्रहलाद भाई ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक की धारणा से ही मूल्य निष्ट समाज की स्थापना संभव है उन्होंने जीवन चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रदर्शनी में बी के अमृत, मदन, विनोद, मुरली भाई, किशकिंदा बहन, वीना, सुमित्रा,आशा,संजू बहन ने अपनी ईश्वरीय सेवाएं देते हुए मानव कल्याण के लिए राजयोग ध्यान का अभ्यास किया।