वर्गो सांस्कतिक संस्था द्वारा गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। जयपुर की जानीमानी वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से विनोबा भावे मार्ग वैशाली नगर जयपुर में कामकाज महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। संस्था अध्यक्ष रुपाली राव, सचिव रवि कश्यप ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जो जरूरतमंद गरीब बेसहारा महिलाएं हैं उनको साड़ियां वितरण करने का अभियान चला जा रहा है। जहां संस्था द्वारा जयपुर शहर के हरमाड़ा, नाई की थड़ी, वैशाली नगर कच्ची बस्ती में भी जगह-जगह साड़ियां वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। 

सूचना मंत्री सुनील  जैन ने कहां की हमारी संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करती रहती है जिसका लाभ गरीब ऐसा ही लोगों को मिलता है इसी दौरान प्रधान संपादक लाइव न्यूज नाउ शत्रुंजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्ची सेवा वही है जो ऐसा ही गरीबों तक पहुंचे उन्होंने सभी लोगों के सुख के दौर में गरीबों की सेवा करने का आह्वान किया है। संस्था कोषाध्यक्ष आशा झालानी ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे पुण्य का काम हर महीने में करती है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर सुनील श्रीवास्तव मौजूद रहे।