सिविल लाईन जोन में सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य निरीक्षण

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे मुख्य अतिथि

www.daylife.page 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज के सिविल लाईन जोन में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य निरीक्षण कैम्प आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य निरीक्षण कैम्प में भारी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य निरीक्षण करवाया व इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कर्मचारियों को बिमारीयों से बचने के लिए विभिन्न उपाय बताये।

हैरिटेज निगम आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार  व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनिया अग्रवाल के नेृतत्व में यह स्वास्थ्य निरीक्षण कैम्प आयोजित किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य निरीक्षण कैम्प आयोजित किया जाना एक महत्तवपूर्ण कदम है वर्षा ऋतु में त्वचा संबंधी व अनेक प्रकार की बीमारिया जन्म लेती हैं इसलिए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अनेक प्रकार की बीमारियों की जांच करायी गयी साथ ही उन्होंने का कि जो भी व्यक्ति उपचार कराने आ रहे हैं उनका अच्छे तरीके से स्वास्थ्य परीक्षण किया जावे।

इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार, पार्षद मनोज मुद्गल, सिविल लाईन जोन उपायुक्त नरेश तंवर, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनिया अग्रवाल,  व निगम के अन्य अधिकारी, पार्षदगण, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।