वृक्षारोपण अभियान हेतु लोक अदालत मोबाईल वाहन को हरी झण्डी

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आमजन के मध्य विधिक जागृति उत्पन्न करने, वृक्षारोपण अभियान का प्रचार प्रसार तथा आगामी राष्ट्रीय लोक के प्रचार प्रसार करने के उद्देष्य से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक, डॉ. रूबीना परवीन अंसारी द्वारा सचल विधिक सेवा केन्द्र कम लोक अदालत मोबाईल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

सचल विधिक सेवा केन्द्र के माध्यम से निःषुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं रालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं  का प्रचार, नशीले पदार्थो के सेवन के दुष्परिणाम का प्रचार, बाल विवाह, बालश्रम, बन्धुआ मजूदरी, शिक्षा के मौलिक अधिकार की जानकारी आदि के साथ ही वृक्षारोपण अभियान के प्रचार प्रसार के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण हेतु जागरूक किया जायेगा। तथा दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, मीडियेशन के संबंध में प्रचार प्रसार किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा मोबाईल वैन के साथ नियुक्त किये गये अधिवक्ता द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाकर योजनाओं के पम्पलेट्स भी वितरित किये जायेगें।