सीएम गहलोत जनता के दिलों पर राज करते है : नदीम पठान

अबकी बार फिर कांग्रेस का राज आएगा

जाफ़र लोहानी

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कांग्रेस की रीति व नीति को बताकर जनता को कांग्रेस में शामिल करने का प्रयास करने वाले ग्राम आँधी के कांग्रेसी नेता नदीम पठान ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी, इमानदार और दयालु है उन्होंने जनता को राहत पहुंचाई है। 

पठान ने यह शब्द पत्रकार से एक विशेष भेंट के दौरान में कहे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने महंगाई राहत देकर जनता के अरमानों को पूरा किया है कर्मचारियों के बुढ़ापे का ख्याल रखते हुए ओल्ड पेंशन लागू की है इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 13 शहरों में ग्रीन लंग्स विकसित करने के लिए 19 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उक्त राशि से इन शहरों के आसपास वन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

नदीम पठान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्पों में मिल रहे लाभ से आमजन को हर माह हज़ारों रूपये की बचत हो रही है। 10 योजनाओं का लाभ पाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक संबल तो मिल ही रहा है, साथ ही सामाजिक सुरक्षा भी प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निःशुल्क तीर्थ यात्राएं शुरू करते वक्त कहा कि धार्मिक यात्रा हमारे संस्कार और संस्कृति में है। इनसे दर्शनों के साथ श्रद्धालुओं में आपसी समन्वय, सहयोग और सद्भावना बढ़ती है। 

राज्य सरकार भी इसी मूल भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निः शुल्क तीर्थ यात्राएं करा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे- चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महिलाओं को किराए में 50% की छूट, 100 यूनिट बिजली फ्री, 125 दिन रोजगार गारंटी आदि योजनाओं  से प्रभावित होकर कई प्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने प्रदेश में फूड टेस्टिंग इको-सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए 25 नए फूड सेफ्टी वाहनों (चल प्रयोगशालाएं) का संचालन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके लिए 75 संविदा पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।