योग्य दंपतियों को बता रहे सीमित परिवार के लाभ

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एस अग्रवाल ने बताया कि 11 से‎ 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता‎ पखवाड़ा चलाया जाएगा। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत ‎आमजन को जागरूक करने एवं‎ परिवार कल्याण सेवाएं देने के‎ उद्देश्य से 27 जून से शुरु‎ मोबिलाइजेशन पखवाड़ा जिले में‎ जारी है। इस दौरान विभिन्न‎ गतिविधियां की जा रही हैं। 

सीएमएचओ डॉ एस एस अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य‎ विभाग की टीमों द्वारा अपने-अपने‎ क्षेत्र में योग्य दंपतियों को सीमित‎ परिवार के लाभ बताए जा रहे हैं तथा‎ ‎पहले व दूसरे बच्चे में तीन साल का‎ अंतर रखने की जानकारी दे रहे हैं।‎ परिवार कल्याण‎ कार्यक्रम साधनों व परिवार नियोजन‎ सेवाओं की सूचना, परामर्श एवं‎ सेवाएं प्रदान करने के प्रावधान पर‎ जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य‎ कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों,‎ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से‎ अपने क्षेत्र में अलग-अलग‎ गतिविधियां की जा रही। इनके द्वारा‎ योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित‎ परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे‎ में कम से कम तीन साल का अंतर,‎ अंतरा गर्भनिरोधक इन्जेक्शन,‎ परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों‎ की परिवार नियोजन में सहभागिता‎ पर विस्तृत रूप से चर्चा की जा रही‎ है। 

डॉ अग्रवाल ने‎ बताया कि गांव-ढाणियों में स्वास्थ्य‎ कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व‎ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में‎ जन-जागृति पैदा कर रही हैं।‎ जिले में प्रथम चरण 27‎ जून से मोबिलाइजेशन पखवाड़ा‎ शुरू हुआ जो 10 जुलाई तक‎ चलेगा। इसके बाद 11 से 24 जुलाई‎ तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा‎ चलेगा।‎