जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष तिवाड़ी का शानदार शपथ ग्रहण समारोह

जयपुर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी के शपथ ग्रहण में पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता 

www.daylife.page 

जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष पद पर आर. आर. तिवाड़ी को शहर कांग्रेस कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। इस अवसर अनेक कार्यकर्ताओं, पीसीसी सदस्यों एवं विधायकों ने तिवाड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

सरल स्वभाव के पुराने सक्रीय कांग्रेस के आर.आर.तिवाड़ी को अध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों में ख़ुशी की लहर नज़र आई। काफी टाइम बाद शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से शहर कांग्रेस के मजबूत होने के कयास राजनैतिक हलकों में लगाये जा रहे हैं। 

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य मंत्री महेश जोशी, हज कमेटी के चेयरमैन अमिन कागज़ी, अनेक विधायक एवं पार्षद काफी संख्या में मौजूद नज़र आये। अनेक कार्यकर्ताओं ने तिवाड़ी को गले मिलकर एवं गुलदस्ते प्रदान कर बधाई दी। जिनमें कांगेस के नवयुक्त पदाधिकारी, जालूपुरा मंडल अध्यक्ष इकराम कुरैशी (हाजी कॉलोनी) भी शामिल रहे।