कच्ची बस्ती में बच्चों ने वृद्धाश्रम में किया धमाल

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। पंख जागृति केंद्र की ओर से वृद्धा आश्रम मानसरोवर कावेरी पथ में कच्ची बस्ती के बच्चों वृद्ध आश्रम में सबके साथ सबकी खुशी सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद मीनाक्षी माहेश्वरी ने गणेश वंदना से शुरुआत की। अध्यक्ष कविता सक्सेना ने बताया कि कच्ची बस्ती की बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाक वृद्ध आश्रम में रहने वाले के सामने बोले चूड़ियां नए लुक छुप ना जाओ जी गोरी गोरी गजबण बणी ठणी पार्वती जी भोले शंकर से अपने नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। 

छोटे-छोटे बच्चों ने नन्ना मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं...  वंस मोर वंस मोर पर करके तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जयपुर वाली चुनरी में शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। इसी कड़ी में राजीनी वृद्धाश्रम की सभी वृद्धजनों के सामने माता पिता की भक्ति गीत सुनाकर सभी के आंसू छलक पड़े। आशीष सक्सेना अपडेटेट्यूब का तिलक लगाकर दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बाल कलाकार वंशिका सक्सेना, जिया जैन, रिधिमा सक्सेना, खुशी राठी, सोमेश सक्सेना ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर सभी ने उनकी हौसला अफजाई की। अंत में पंख शाला केंद्र की ओर से उपस्थित सभी को अल्पाहार भी कराया गया।