आप और हम जानते है ऑक्सीजन प्राण वायु है : जाला

जाफ़र लोहानी

www.daylife.page 

मनोहरपुर। समाज सेवी भारत जाला ने कहा कि निरोगी काया के लिए शुद्ध हवा, पानी व भोजन अतिआवश्यक होते है तथा हमारे चारों ओर के पर्यावरण का शुद्ध होना बहुत जरूरी है ख़ासतौर पर शुद्ध ऑक्सीजन का मिलना बहुत जरूरी है आप और हम जानते है ऑक्सीजन प्राण वायु है बिना प्राण वायु के हमारा जीवन संभव ही नहीं है और हम यह भी जानते है ऑक्सीजन प्राप्ति के एक मात्र स्रोत पेड़-पौधे है। बढ़ती जनसंख्या व मनुष्य की आवश्यकताओं व भौतिक विलासिता के चलते पेड़-पौधे कम होते जा रहे! यह शब्द विश्व पर्यावरण दिवस पर कहे। 

उद्योगों, कल कारखानों,पेस्टिसाइडस व यातायात के साधनों के जहरीले धुआँ व स्वार्थी वश की गयी मिलावट से बढ़ते प्रदूषण के कारण हर किसी का सांस लेना व जीवन दूभर हो गया है। पर्यावरण की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है। निरंतर बिगड़ते पर्यावरण पर नियंत्रण रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रत्येक वर्ष 1973 से 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया और तदनुरूप हम इस दिवस को मनाते आ रहे है है, यह दिवस हमें प्रकृति से जोड़ता है। हमें पेड़ -पौधे लगाने व उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करता है, हम कोरोना महामारी को झेल चुके है सबने स्वीकार किया है जब ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं पाएगी तो हमारा सबका क्या हाल होगा। बिना ऑक्सीजन के लिए जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। 

बढ़ता प्रदूषण हमारे फेफड़ो के लिए कितना खतरनाक है, दूषित भोजन हमें कुपोषण व गंभीर बीमारियों की ओर ले जाता है। दूषित हवा, पानी व भोजन हमारे जीवन को संकट में डाल सकता है उसकी चिंता भी आपको और हमको ही करनी है।