राधेश्याम जैमनी राजस्थान ब्राह्मण महासभा के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बने


www.daylife.page 

जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा का 25वां प्रान्तीय अधिवेशन विद्याधर नगर में सम्पन्न हुआ, जिसमें राजस्थान के समस्त जिलों से निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ो प्रान्तीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शर्मा (रिटायर्ड डी.जे.) एवं चुनाव अधिकारी उमाशंकर शर्मा (रिटायर्ड डी.जे.) ने प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा का चुनाव सम्पन्न कराया। 

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम जैमनी व रामगोपाल शर्मा के नामांकन प्राप्त हुए। जिसमें रामगोपाल शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शर्मा (रिटायर्ड डी.जे.) ने समस्त प्रान्तीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राधेश्याम जैमनी को राजस्थान ब्राह्मण महासभा का निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया।

प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन में पूर्व अन्तरिम अध्यक्ष शैलेन्द्र जोशी (पूर्व मंत्री), पूर्व प्रदेश पदाधिकारी राधेष्याम उपाध्याय, घनष्याम शर्मा, मोहन प्रकाश शर्मा, रोशन लाल शर्मा, के.के. शर्मा, पी.सी. शर्मा, बाबूलाल शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, गोपाल कृष्ण गौड़, मधुसूदन शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, शिव कुमार भारद्धाज, रामदयाल शर्मा, बृजभूषण सांडिल्य, कविता मिश्रा, रामजीवन मिश्रा, सोहन लाल शर्मा, एच.के. कौशिक, श्याम लाल शर्मा, सरदारशहर चूरू, धर्मेन्द शर्मा, केदारनाथ शर्मा, बाबूलाल शर्मा, अनुराग शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, एम.पी. शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, मोहन लाल सुरोलिया, अजय कटारा, निरंजन बोहरा, महेन्द्र टाईगर, पवन वैष्णव उपस्थित हुए।

जयपुर महानगर मोहन प्रकाश शर्मा एवं रोशन लाल शर्मा ने प्रस्ताव दिया कि समस्त प्रदेश की कार्यकारिणी बनाने का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष को दिया जावे जिसे समस्त प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

जिलाध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा जयपुर महानगर, कैलाश चन्द शर्मा जयपुर देहात, श्याम लाल शर्मा, सरदारशहर चूरू, हरिशचन्द शर्मा कोटा शहर, सत्यनारायण शर्मा, कोटा देहात, नरेश कुमार ओझा भीलवाड़ा, सुदामा शर्मा, अजमेर शहर, राकेश टंडन अजमेर देहात, मुकुट बिहारी शर्मा, बारां, छीतर लाल श्रृंगी, झालावाड़, ध्रुव व्यास, बून्दी, रविन्द्र व्यास, अलवर, गिर्राज शर्मा, भरतपुर, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, भरतपुर देहात, दाउदयाल शर्मा, धौलपुर, बृजकिशोर शर्मा करौली, अशोक शर्मा करौली ग्रामीण, अभय षंकर शर्मा दौसा, शंकर महाराज दौसा ग्रामीण, अशोक कुमार शर्मा, सीकर, पवन कुमार शर्मा टोंक, कन्हैया लाल शर्मा जोधपुर शहर, महावीर शर्मा जोधपुर देहात, महेष व्यास बीकानेर, चन्द्रषेखर शर्मा चित्तोड़गढ़, यूथ विंग पदाधिकारी नितेष शर्मा, सुरजीत शर्मा, जितेश शर्मा, गणेश शर्मा, श्रीकृष्ण तिवाड़ी, सुरेन्द्र शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सुनील शर्मा एवं राजस्थान के समस्त जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।